चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ख्याल, मंत्र जाप का मिलता है अनन्त गुना फल

चंद्र ग्रहण का पौराणिक ग्रंथों में काफी महत्व बताया गया है। चंद्रमा को मानव मन का प्रतीक मानते हुए उसका इंसान की मनोस्थिति से संबंध बतलाया गया है। दूर ब्रह्मांड में घटित होने वाली इस घटना का मानव जीवन का निकट का संबंध रहता है। हालांकि शास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण का मानव जीवन पर ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन इस दौरान प्रभु आराधना करने और कुछ एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।

ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

चंद्र ग्रहण के दौरान खाना खाने या भोजन पकाने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इस समयअतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है। गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण बिल्कुल नहीं देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान निकलने वाली नकारात्मक किरणों से आंखों, त्वचा और हार्मोन को गंभीर समस्या हो पैदा सकती है।

मान्यता है कि ग्रहण से पहले से बने भोजन का सेवन ग्रहण के दौरान या उसके बाद नहीं करना चाहिए। ग्रहण के दौरान, यह माना जाता है कि पृथ्वी पर हानिकारक किरणें फैल जाती हैं। इसलिए घर के अंदर रहना चाहिए और सीधे ग्रहण देखने से बचना चाहिए।

ग्रहण के दौरान निकलने वाली हानिकारण किरणें भोजन में भी अवशोषित हो जाती हैं।इसलिए ग्रहण से पहले पका हुआ भोजन खाना चाहिए। ग्रहण के दौरान खाने-पीने से भी बचना चाहिए। घरों में लोग पीने के पानी को शुद्ध रखने के लिए तुलसी, दुर्वा आदि डालते हैं। इस दौरान लोगों को शयन करने से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि गर्भावस्था के दौरान जब एक गर्भवती महिला चंद्र ग्रहण देखती है, तो जन्म लेने वाले बच्चे के होंठ फटे हुए होते हैं। इस दौरान किसी नुकीली चीज का उपयोग नहीं करना चाहिए।

मंत्र जाप का मिलता है अनन्त गुना फल

ग्रहण के दौरान किए जाने वाले जाप और मंत्र सिद्ध हो जाते हैं। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य की और चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके सात गुरु के दिए हुए मंत्रों या अपने आराध्य देव के मंत्रों का जाप करने से भी कई गुना फल की प्राप्ति होती है।

कौरवों की तरफ से युद्ध लड़ने वालें कर्ण ने युधिष्ठिर की क्यों बक्श दी थी जान, जानिए वजह
भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से काट दिया था दैत्य का मस्तक, जानिए राहु-केतु के गुण-दोष

Check Also

चैत्र पूर्णिमा से पहले जान लें इसके नियम

चैत्र पूर्णिमा का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा …