ज्योतिष के हिसाब से भी पेड़ों का बड़ा महत्व है, जाने बृहस्पतिवार को कौन सा पेड़ लगाना है फलकारी

पेड़-पौधे जीवन का अंग हैं। हम जिंदा ही इसीलिए हैं कि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन दे रहे हैं। ये अलग बात है कि इंसान ताबड़तोड़ पेड़ काटे जा रहा है और हम लगातार पर्यावरण को नुकासन पहुंचा रहे हैं। वास्तु और ज्योतिष के हिसाब से भी पेड़ों का बड़ा महत्व है। अगर बात बृहस्पतिवार की करें, तो इस दिन पीपल का पेड़ लगाना शुभ बताया गया है।

पीपल का पेड़

पंडितों के मुताबिक ज्योतिष की लाल किताब में भी इसका जिक्र मिलता है। पीपल के पेड़ को लेकर कुछ मिथक हैं। कहा जाता है कि इसे घर में नहीं लगाना चाहिए। हालांकि ये भी सही है कि पीपल का पेड़ बहुत सी जगह अपने आप ही लग जाते हैं। फिर भी पीपल के पेड़ों के लिए उचित जगह मंदिर या कोई सार्वजिनिक स्थल ही चुने जाते हैं। पीपल के पेड़ का पूजा में भी महत्व है। अक्सर लोगों को पीपल के पेड़ की पूजा की सलाह दी जाती है।

कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे 

ठीक इसी तरह कांटेदार पौधों को भी घर में लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे घर के बाहर अगर बगीचा है, तो वहीं लगाने की सलाह वास्तु के मुताबिक दी जाती है। हालांकि गुलाब का पौधा इसमें अपवाद है। गुलाब घर में भी लगाया जाता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा आध्यात्मिक, वास्तु हर दृष्टि से लाभप्रद है। इसे घर में लगाने और नियमति तुलसी के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके वास्तु और औषधिय दोनों ही फायदे हैं।

मनी प्लांट और  कपास

अक्सर मनी प्लांट का क्रेज भी घरों में देखा जाता है। ये वास्तु के मुताबिक भी लाभप्रद है। ज्योति में कपास और मनी प्लांट को शुक्र का कारक बताया गया है, लेकिन इसे लगाने के तरीके में जमीन पर रखा जाना बेहतर बताते हैं, ताकि उसकी बेल ऊपर की ओर बढ़ सके।

नाग पंचमी 2020 : इस कारण नाग देवता को पिलाना चाहिए दूध
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज है कर्क संक्राति, जानें दिशाशूल, राहुकाल एवं शुभ मुहूर्त

Check Also

आज बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग

आज 25 अप्रैल 2024 गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के …