हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज है कर्क संक्राति, जानें दिशाशूल, राहुकाल एवं शुभ मुहूर्त

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन गुरुवार है। आज कामिका एकादशी एवं सूर्य की कर्क संक्राति है। कामिका एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा विधि विधान से होती है। आज के पंचांग में दिशाशूल, राहुकाल, शुभ मुहूर्त के अतिरिक्त चंद्रोदय, चंद्रास्त, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: कामदा एकादशी व्रत।

विशेष: सूर्य की कर्क संक्रांति, सूर्य दक्षिणायन।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष एकादशी 23 घंटे 46 मिनट तक तत्पश्चात द्वादशी, कृतिका नक्षत्र 18 घंटे 53 मिनट तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र, गंड योग 24 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात गंड योग 24 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात वृद्धि योग, वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

16 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 34 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 20 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज कामिका एकादशी के दिन चंद्रोदय देर रात 02 बजकर 21 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन 17 जुलाई को दोपहर 03 बजकर 27 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 04 बजकर 16 मिनट से शाम को 06 बजकर 01 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।

आज श्रावण मास का 10वां दिन है। आज के दिन एकादशी और कर्क संक्रांति दोनों ही है। एकादशी व्रत रखने वालों के लिए आज का दिन विशेष है क्योंकि आज गुरुवार का दिन है और आज भगवान विष्णु जी का पूजा करना शुभ होता है। एकादशी का व्रत भी भगवान विष्णु के लिए ही रखा जाता है। श्रावण मास के प्रत्येक दिन भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा अर्चना करना भी कल्याणकारी होता है। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

ज्योतिष के हिसाब से भी पेड़ों का बड़ा महत्व है, जाने बृहस्पतिवार को कौन सा पेड़ लगाना है फलकारी
श्रीहरि विष्णु के इन मंत्रों का जाप से हो सकती हैं मनोकामनाएं पूर्ण

Check Also

जानिए शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात्रि 10 बजकर 44 मिनट तक …