सावन माह को एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया है और दो सावन सोमवार अब तक बीत चुके हैं। बता दें कि इस बार का सावन कुल 5 सोमवार का है। सावन का पवित्र माह भगवान शिव को पूर्णतः समर्पित रहता है। तो आइए जानते हैं भगवान शिव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियों के बारे में। 
– भगवान शिव की जटाओं में माँ गंगा का वास होता है और इससे हम सभी को यह सीख मिलती है कि एकजुटता से सभी काम सिद्ध हो जाते हैं। अपने बिखरे हुए केशों को शिव जी ने एक सूत्र में कर माँ गंगा के विकराल वेग को शांत रूप में परिवर्तित किया था।
– भगवान शिव को नीलकंठ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने इस दुनिया को बताया कि क्रोध को पी लेना चाहिए और धैर्य बनाए रखना चाहिए। बता दें कि शिव जी ने विष को पीकर इस सृष्टि की रचना की थी।
– आदिनाथ के गले में वासुकि नामक सांप विराजित रहता है और वे नंदी की सवारी करते हैं। तमाम पशु-पक्षी, देव दानव भगवान शिव की भक्ति करते हैं और यह दर्शाता है कि वे पर्यावरण प्रेमी भी है।
– शिव के पास त्रिनेत्र है। दोनों नेत्रों के बीच में मस्तक पर स्थित उनका तीसरा नेत्र यह बताता है कि बाहरी परिस्थियों से निपटने के लिए हमे केवल बाहरी नेत्रों का सहारा ही नहीं लेना चाहिए, बल्कि इस दौरान हमे भीतर से भी शांतचित्त से काम लेना चाहिए।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।