नवरात्रि में करें ये उपाय दूर हो जाएगी सारी नकारात्मकता

शनिवार 17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरु हो रही हैं। वहीं नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना पूरे विधि -विधान से की जाती है, इस दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। इसके साथ ही इन नौ दिनों मां दुर्गा अपना आशीर्वाद देने के लिए हमारे घरों में विराजमान होती हैं। यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो नवरात्रि के दिनों इन उपायों को अपनाकर इस दोष को दूर किया जा सकता है।

इसके साथ ही घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बनाएं | वहीं घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नवरात्रि के दिनों में घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बनाना चाहिए। इसके अलावा श्रीगणेश का चित्र भी लगाएं। इससे कार्य में आने वाली तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं। वहीं घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का निशान बनाने से घर में सकारात्मकता का वास होता है और सभी रुके हुए कार्य बनने लगते हैं। वहीं आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर मुख्य द्वारा पर बांधें

नवरात्रि के दिनों में आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर मुख्य द्वारा पर बांधने से घर में होने वाली सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वहीं ऐसा करने से घर में सकारत्मकता आएगी और घर का माहौल बढ़ियाा रहेगा। वहीं प्रवेश द्वार पर लक्ष्मीजी के पैर का निशान बनाए | नवरात्रि में प्रवेश द्वार पर लक्ष्मीजी के पैर का निशान बनाएं ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सुख-शान्ति और समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही लक्ष्मी मंदिर जाएं नवरात्रि में किसी एक दिन लक्ष्मी मंदिर जाएं और केसर के साथ पीले चावल को मंदिर में जाकर चढ़ाएं। वहीं ऐसा करने से घर में आ रही बाधा दूर हो जाती है और मां लक्ष्मी का आशिर्वाद मिलता है।

23 सितंबर 2020, बुधवार के शुभ मुहूर्त
शनि देव सदैव करते है गरीब और असहाय लोगों की सहायता

Check Also

चैत्र पूर्णिमा से पहले जान लें इसके नियम

चैत्र पूर्णिमा का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा …