सपने में यदि व्यक्ति की हो जाए मृत्यु तो समझिये टल गया भारी संकट, जानिए क्या है सांप दिखने का मतलब….

सपने मन की एक अद्भुत स्थिति होती हैं जिसमें हकीकत का आभास होता है। सपने न तो जागृत स्थिति में आते हैं और न ही नींद में। यह दोनों के बीच की स्थिति होती है। सपनों के आने के पीछे खान-पान तथा रोगों की बड़ी भूमिका होती है। इसके पीछे ग्रह तथा राशियां भी जिम्मेदार होती हैं। वायु और जल तत्व की राशियों को सपने अधिक आते हैं। किन्तु हर सपने का कोई अर्थ नहीं होता है, अधिकतर सपने निरर्थक होते हैं। अधिकतर सपने मन के विचार से या रोगों से पैदा होते हैं। इस तरह के सपने वर्तमान या भविष्य पर कोई असर नहीं डालते या न्यूनतम असर डालते हैं। कुछ सपने चेतावनी स्वरूप अथवा सूचना स्वरूप होते हैं तथा यही सपने दरअसल अहम होते हैं। ये सपने भविष्य के प्रति आपको आगाह करते हैं तथा शुभ-अशुभ घटनाओं को बताते हैं। प्रातः या अचानक दिखने वाले सपने सामान्य रूप से सच होते हैं।
आकाश या हवा से संबंध रखने वाले सपने बताते हैं कि आपका वात का संतुलन बिगड़ा हुआ है। यदि पानी, झरना या नदी यानी जल से संबंधित सपने नजर आए तो समझ लीजिए आपका कफ तत्त्व गड़बड़ है। यदि आग, सूर्य या ज्वालामुखी का सपना नजर आए तो आपके असंतुलित पित्त के बारे में बताता है। वही कमल का फूल, हाथी, बंदर, हंस तथा गाय का सपना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे सपने धन-संपत्ति और संतान का वरदान हो सकते हैं। यदि सपने में कमल का फूल या कोई फल प्राप्त हो तो दैवीय संतान के होने का लक्षण है। स्वप्न में सांप का दिखना ये बताता है कि आपकी लापरवाही आपको समस्यां में डाल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही न करें। साथ-साथ आपका कोई काम अधूरा छूट गया है। वही यदि सपने में किसी शख्स की मृत्यु नजर आए तो समझना चाहिए कि उस शख्स पर आया संकट टल गया है। उसकी उम्र बढ़ गई है। यदि सपने में पहले मरे हुए लोग नजर आए तो इसका मतलब है कि या तो उनकी इच्छाएं अतृप्त हैं या आपको किसी प्रमुख घटना के बारे में आभास दे रहे हैं।
आज है पापमोचनी एकादशी, व्रती को मिलता है हजार गायों के दान के बराबर पुण्य
जानिए ऐसे पांच अक्षर वाले लोगों के बारे में, जो भगवान श्रीकृष्ण के होते है बेहद करीब

Check Also

बजरंगबली की पूजा के दौरान महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

यूं तो हनुमान जी की रोजाना पूजा की जाती है। इसके अलावा मंगलवार के दिन …