सनातन धर्म में व्यक्ति के नाम का विशेष महत्व माना गया है। इसके साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बच्चों के लिए ऐसा नाम चुनना चाहिए जिसका कोई अर्थ भी हो। माना जाता है कि अपने बच्चे के लिए आध्यात्मिक नाम चुनने से आपकी संतान को भविष्य में कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।
हिंदू धर्म में अपनी संतान के लिए कोई आध्यात्मिक नाम या देवी-देवताओं से प्रेरित नाम रखना शुभ माना गया है। माता सीता को भगवान राम की अर्धांगिनी के रूप में जाना जाता है। ऐसे में आप सीता जी से जुड़े नाम अपनी बेटियों के लिए चुन सकते हैं। इन नामों का बहुत-ही खास मतलब है। आइए जानते हैं बेटियों के लिए अर्थ सहित सीता के नाम।
बेटियों के लिए माता सीता के नाम
जानकी – जनक की बेटी होने के कारण माता सीता को जानकी भी कहा जाता था। यह नाम जितना आध्यात्मिक है उतना ही प्यारा भी है। ऐसे में आप आपनी पुत्री के लिए माता सीता ये नाम भी चुन सकते हैं।
लक्षाकी – लक्षाकी भी माता सीता का ही एक नाम है। इस नाम का अर्थ है – लक्ष्मी स्वरूपा। ऐसे में आप अपनी लाडली के लिए माता सीता का ये नाम चुन सकते हैं जो सुनने में मॉडर्न भी लगता है।
मैथिली – माता सीता मिथिला से थीं इसलिए उन्हें मैथिली भी कहा जाता था। आप अपनी बेटी के लिए माता सीता का ये प्यारा नाम भी चुन सकते हैं।
सिया – सीता जी को सिया भी कहा जाता है। यह नाम भी बहुत ही प्रचलित हो रहा है। ऐसे में आप भी बेटी का नाम सिया रख सकते हैं।
वैदेही – राजा जनक को विदेह के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में सीता जी को उनकी पुत्री होने के कारण वैदेही कहकर भी पुकारा जाता है। ऐसे में बेटियों के लिए वैदेही नाम भी बहुत ही शुभ माना जाता है।
वानिका – भगवान राम के साथ माता सीता भी 14 वर्ष वनवास में रही थीं। वन में रहने के कारण उन्हें वानिका नाम से भी जाना जाता है। यह नाम भी लड़कियों के लिए अच्छा है।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।