फाल्गुन अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम

सनातन धर्म में अमावस्‍या तिथि का विशेष महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु और पितरों को समर्पित है। इस अवसर पर पितरों को पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। इसके अलावा गंगा स्नान और दान करने का भी विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से पूर्वजों की कृपा से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस बार फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च को मनाई जाएगी। अमावस्या के दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिनको करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

न करें ये कार्य

  • फाल्गुन अमावस्या के दिन इंसान को किसी के प्रति मन में गलत नहीं सोचना चाहिए। इसके अलावा क्रोध  करने और नए कपड़े खरीदने से बचना चाहिए।
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन किसी से पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान को जीवन में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  • इस दिन तामसिक भोजन (मांस, मछली, अंडा लहसुन और प्याज) का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इसके अलावा इस दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि देर तक सोने से इंसान को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन सुनसान जगहों पर नहीं जाना चाहिए। मान्यता के अनुसार, इन जगहों पर नकारात्मक शक्तियों का असर अधिक रहता है। ऐसे में इंसान पर नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती हैं।

फाल्गुन अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या तिथि की शुरुआत 9 मार्च 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 10 मार्च को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में फाल्गुन अमावस्य 10 मार्च को मनाई जाएगी।

 इस दिन मनाई जाएगी आमलकी एकादशी
 प्रकृति से इस तरह जुड़े हुए हैं भगवान शिव के ये संकेत

Check Also

जानिए सोमवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 02 बजकर 52 मिनट तक …