छोटी होली पर करें कपूर के ये उपाय…

हिंदू धर्म में कपूर बेहद ही शुद्ध माना जाता है। यह किसी भी पूजा-पाठ या फिर त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि कपूर को जलाने से जितना घर में सकारात्मकता का संचार होता है, उतना ही इससे वातावरण शुद्ध होता है। ऐसे में जब होली इतने करीब है, तो आइए कपूर के कुछ चमत्कारी उपाय करते हैं, जिनसे घर की दरिद्रता के साथ वातावरण में शुद्धता का संचार होता है। बता दें, इस साल छोटी होली 24 मार्च, रविवार के दिन मनाई जाएगी।

होलिका दहन का समय

24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के लिए सिर्फ 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे में आप इस दौरान किसी भी प्रकार की धार्मिक विधियां कर सकते हैं।

छोटी होली पर कपूर के उपाय 

  • छोटी होली के दिन कपूर में थोड़ा घी डालें। इसके बाद उसे भगवान का ध्यान करते हुए जलाएं। फिर उसे घर के कोने-कोने में घुमाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा। साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी।
  • छोटी होली के दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ियां जलाएं। इसे पूरे घर में घूमाएं।
  • अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या फिर लंबे समय से बीमार चल रहें, तो छोटी होली के दिन कपूर के साथ 10 नीम के 10 पत्ते, 6 लौंग को लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाएं फिर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपको बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

इन दुर्लभ संयोग के साथ होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
होली पर ऐसे करें नवग्रहों को प्रसन्न

Check Also

राजा दक्ष को क्यों लगाया था भगवान शंकर ने बकरे का सिर?

सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा बेहद शुभ मानी गई है। अगर आप उन्हें …