घर में घुसते ही नहीं पड़नी चाहिए इन चीजों पर नजर

वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। मान्यताओं के अनुसार, यदि घर में वास्तु दोष लग जाए, तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी एक बड़ी वजह वास्तु नियमों की अनदेखी हो सकती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि किन चीजों को ऐसी जगह पर रखने से बचना चाहिए, जो दरवाजा खोलते ही सामने दिखें।

यहां न रखें झाड़ू
हिंदू धर्म में झाड़ू को केवल सफाई की वस्तु माना गया है, बल्कि माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में से इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि झाड़ू को ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए, जिससे वह दरवाजा खोलते ही सामने दिखे। झाड़ू को छुपाकर रखना बेहतर समझा जाता है।

लग सकता है वास्तु दोष
वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर को भी ऐसे स्थान पर नहीं रखना चाहिए कि वह दरवाजा खोलते ही सामने दिखाई दे। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।

न रखें ये चीजें
कई लोग घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल का स्टैंड रख देते हैं। लेकिन वास्तु में ऐसा करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना गया। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार के पास टूटी हुई कुर्सियां, कूड़ेदान या स्टूल आदि रखने से भी बचना चाहिए।

रख सकते हैं यह चीजें
घर में सकारात्मक को बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार पर गणपति बप्पा की प्रतिमा रखी जा सकती है। इसके साथ ही मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है। वहीं, मुख्य द्वार पर स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

इस दिन से शुरू कर सकते हैं गुरुवार का व्रत
घर में सीढ़ियों के नीचे न रखें ये चीजें

Check Also

28 अप्रैल का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए परिवार में कुछ समस्याएं लेकर आने वाला …