रसोई में की गई ये गलतियां इंसान को बना देती हैं कंगाल

 सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बेहद खास महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर में सभी चीजों को रखने के लिए विशेष नियमों का उल्लेख किया गया है। माना जाता है कि इन नियमों का पालन करना इंसान के लिए अधिक लाभदायक होता है। वास्तु शास्त्र में रसोई के भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। मान्यता के अनुसार, वास्तु शास्त्र के इन नियमों का पालन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, रसोई में कुछ गलतियों को करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रसोई में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।  

रसोई में न करें ऐसी गलतियां

  • कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि लोग रात का गुथा आटा फ्रिज में रख देते हैं और फिर अगले दिन इस आटे की रोटी बनाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा करना उत्तम नहीं होता है। मान्यता है कि बासी गुथा हुआ आटे की रोटी बनाने से शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव इंसान पर पड़ता है।  
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में झाड़ू रखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके अलावा घर के सदस्यों में लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती है। इसलिए रसोई में झाड़ू रखने से बचना चाहिए।  
  • इसके अलावा रसोई में टूटे हुए बर्तनों को भी नहीं रखना चाहिए। रसोई में ऐसे में बर्तनों को रखने से वास्तु दोष लगता है। माना जाता है कि इससे मां अन्नपूर्णा रुष्ट हो जाती हैं।
  • अगर आपने रसोई में मंदिर बना रखा है, तो वहां से मंदिर को हटा लें। वास्तु शास्त्र की मानें तो रसोई में मंदिर नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि भोजन को बनाते समय प्याज और लहसुन का प्रयोग किया जाता है। इससे परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक असर पड़ता है।  
मंगलवार के दिन पूजा के समय जरूर करें मंगल कवच का पाठ
बेहद रहस्यमयी है शीतला माता मंदिर...

Check Also

कुंडली दोष से मिलेगी मुक्ति, ग्रहों के ये 9 मंत्र मन की अशांति को कर देंगे जड़ से खत्म

प्राचीन ऋषियों-मुनियों ने सदियों पहले ही बताया था कि ब्रह्मांड की ऊर्जा हमारे शरीर और …