माना जाता है कि घर के सामान को सही दिशा में न रखने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कार पार्किंग के नियमों का उल्लेख किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों को पालन करने से इंसान को जीवन में दुर्घटनाओं से बचाव होता है। साथ ही समृद्धि और सफलता में बढ़ोतरी होती है।
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर में सभी चीजों को रखने के लिए उचित दिशा बताई गई है। माना जाता है कि घर के सामान को सही दिशा में न रखने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कार पार्किंग के नियमों का उल्लेख किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों को पालन करने से इंसान को जीवन में दुर्घटनाओं से बचाव होता है। साथ ही समृद्धि और सफलता में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के इन विशेष नियमों के बारे में।
कार पार्किंग के शुभ दिशाएं
- अगर आप कार को उत्तर-पश्चिम दिशा में पार्क करते हैं, तो इससे समृद्धि और सफलता में बढ़ोतरी होती है और धन का लाभ मिलता है।
- इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम दिशा में कार पार्किंग करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। क्योंकि यह दिशा राहु से संबंधित होती है।
- पश्चिम दिशा में कार पार्क करने से स्वास्थ्य बढ़िया रहता है और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। क्योंकि यह दिशा वरुण, जल के देवता से जुड़ी मानी जाती है।
- वास्तु शास्त्र की मानें तो अगर आप कार को गैरेज में पार्क करते हैं, तो गैरेज के लिए पीला, सफेद और नीला रंग बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि यह रंग सकारात्मक ऊर्जा को प्रदर्शित करते हैं।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- कार को सदैव घर के मेन गेट से दूर करना चाहिए।
- इसके अलावा कार पर कवर डालकर रखना चाहिए।
- समय- समय पर कार की साफ-सफाई करनी चाहिए। कार को गंदा नहीं रखना चाहिए।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।