चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

धार्मिक मत है कि ममतामयी मां चंद्रघंटा बेहद दयालु एवं कृपालु हैं। अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। वहीं दुष्टों का संहार करती हैं। मां के शरणागत रहने वाले साधकों के जीवन में आने वाली सारी बलाएं टल जाती हैं। अगर आप भी मां की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

 चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। मां की कठिन भक्ति करने वाले साधकों को चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है। इस दिन साधक का चित्त स्थिर रहता है। मां चंद्रघंटा अपने मस्तक पर अर्धचंद्र धारण की हैं। अतः शास्त्रों में मां को चंद्रघंटा कहा गया है। मां चंद्रघंटा अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित हैं। धार्मिक मत है कि ममतामयी मां चंद्रघंटा बेहद दयालु एवं कृपालु हैं। अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। वहीं, दुष्टों का संहार करती हैं। मां के शरणागत रहने वाले साधकों के जीवन में आने वाली सारी बलाएं टल जाती हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से जगत जननी मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं। अगर आप भी मां की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।  

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन ‘ॐ जयायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक मां की कृपा पाने के लिए ‘ॐ गौर्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ सरस्वत्यै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए ‘ॐ मायायै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन ‘ॐ अजायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक मां चंद्रघंटा की कृपा पाने हेतु ‘ॐ शिवायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन ‘ॐ वैष्णव्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ गिरिजायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • धनु राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन  ‘ॐ अंबिकायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक इच्छित फल पाने हेतु ‘ॐ अम्बायै नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन ‘ॐ तारायै नमः’ मंत्र का जाप एक माला जप करें।
  • मीन राशि के जातक मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ ललितायै नमः’ मंत्र का पांच माला जप करें। 
अप्रैल महीने में कब है मासिक कार्तिगाई?
गणगौर पूजा पर करें जरूर इस चालीसा का पाठ और आरती

Check Also

तिजोरी में रखें ये चीजें

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्‍तु शास्‍त्र में कुछ ऐसे उपायों …