अप्रैल में कब है मासिक दुर्गाष्टमी?

मासिक दुर्गाष्टमी का दिन बेहद महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। यह पर्व हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। अष्टमी तिथि को मां दुर्गा की विशेष पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को मां दुर्गा की कृपा की प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

हर महीने में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है। हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा की विशेष पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को मां दुर्गा की कृपा की प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अप्रैल में पड़ने वाली मासिक दुर्गाष्टमी की डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।  

मासिक दुर्गाष्टमी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर होगी और इसका समापन 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में 16 अप्रैल को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।  

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करें। इसके बाद स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करें। अब चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की मूर्ति विराजमान करें। अब पंचोपचार करें और दीपक जलाकर मां दुर्गा की पूजा करें। अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने के लिए लाल रंग का फूल, फल और मिष्ठान अर्पित करें। इस दौरान सच्चे मन से आरती करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। साथ ही मां दुर्गा के मंत्र का जाप करें। दिन भर उपवास रखें। शाम में आरती कर फलाहार करें। इसके अगले दिन पूजा पाठ कर व्रत खोलें।

अष्टमी और नवमी पर इन विशेष चीजों का करें दान
कब मनाया जाएगा पोइला बैसाख ?

Check Also

मोहिनी एकादशी पर लगाएं श्री हरि विष्णु को इन चीजों का भोग

मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में …