धन में चाहते हैं अपार वृद्धि, तो राम नवमी पर करें ये चमत्कारी उपाय

हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन उपाय करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। साथ ही इसी दिन चैत्र नवरात्र का कन्या पूजन भी किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन को प्रभु के जन्मोत्सव के रूप अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सुख और शांति की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन उपाय करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं इन चमत्कारी उपायों के बारे में।

राम नवमी 2024 उपाय (Ram Navami 2024 Upay)

  • अगर आपको कार्यों में सफलता नहीं रही है, तो ऐसे में राम नवमी पर भगवान श्रीराम को पूजा के दौरान चंदन का तिलक लगाएं। साथ ही सच्चे मन से श्रीराम स्तुति का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
  • इसके अलावा आप राम नवमी पर श्रद्धा अनुसार गरीबों को कपड़ों और भोजन का दान कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से भगवान श्रीराम प्रसन्न होते हैं।
  • भगवान श्रीराम भगवान विष्णु जी के 7वें अवतार हैं। माना जाता है कि विष्णु जी को पीले फुल अति प्रिय है, तो ऐसे में आप राम नवमी पर प्रभु को पीले फूल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
  • अगर आप धन की प्राप्ति चाहते हैं, तो राम नवमी पर मंदिर में केसरिया ध्वज का दान करें और दूध में केसर ड़ालकर प्रभु का अभिषेक करें। साथ ही विशेष चीजों का भोग लगाएं। कहा जाता है कि यह उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
लोग क्यों करते हैं अमरनाथ की कठिन यात्रा?
मां महागौरी मंदिर में दर्शन करने से पापों से मिलता है छुटकारा

Check Also

 वरुथिनी एकादशी के दिन करें इस चालीसा का पाठ

वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2024) का पर्व कृष्ण पक्ष के ग्यारहवें दिन मनाया जाता है। …