चैत्र पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

ज्योतिषीय गणना के अनुसार चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को है। इस दिन हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान कर पूजा-पाठ, जप-तप और दान करने का विधान है। अतः बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इसके पश्चात आर्थिक स्थिति के अनुरूप दान-पुण्य करते हैं। पूर्णिमा तिथि पर पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो चैत्र पूर्णिमा तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा-जप के बाद राशि अनुसार दान अवश्य करें।

राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर लाल रंग के कपड़े, मसूर दाल, मूंगफली आदि चीजों का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा के दिन मिश्री, चीनी, मखान और सफेद रंग की मिठाई का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर गौ माता के चारा हेतु गौशाला में अर्थ यानी धन का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर दूध, दही, चावल चीनी आदि चीजों का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए गेहूं और गुड़ का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर मौसमी फल एवं सब्जी का दान करें।
  • तुला राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर सफेद वस्त्र का दान करें। आप चाहे तो जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु राहगीरों के मध्य शरबत का वितरण करें।
  • धनु राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर केसर मिश्रित दूध राहगीरों को पिलाएं।
  • मकर राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर छाता, चमड़े के चप्पल और जूते का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर उड़द की दाल, काले तिल, काले रंग के वस्त्र का दान करें।
  • मीन राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर चना दाल, हल्दी, बेसन आदि चीजों का दान करें।
23 अप्रैल का राशिफल
संकष्टी चतुर्थी पर करें इस स्तोत्र का पाठ

Check Also

किचन में वास्तु के अनुसार रखें हर चीज

वास्तु शास्त्र में हर चीज को एक सही दिशा में रखने का महत्व बताया गया …