क्या आपके सपने में भी आते हैं मृत परिजन?

कई बार हमें सपने में हमारा कोई परिचित व्यक्ति दिखाई देता है। कभी-कभी हमें हमारे मृत परिजन के भी सपने आते हैं जिसका अर्थ समझना बहुत ही कठिन होता है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि ऐसे सपनों से व्यक्ति को शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन सपनों का क्या अर्थ हो सकता है।

 सपने में हमें तरह-तरह की चीजें दिखाई देती हैं, जिसका हम अर्थ नहीं समझ पाते। माना जाता है अपने मृत परिजनों या संबंधियों को अलग-अलग स्थिति में देखने का अलग-अलग मतलब हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्वप्न शास्त्र सपने में मृत परिजनों को देखने का क्या अर्थ हो सकता है।

शुभ हैं ऐसे सपने

अगर आपको अपने सपने में आ रहे मृत परिजन खुश दिखाई देते हैं, तो इसे स्वप्न शास्त्र में एक अच्छा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपका आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है। आपको आने वाले जीवन में कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, अगर सपने में मृत व्यक्ति आपको आशीर्वाद देते हुए दिखाई देता है, तो इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। जिसका मतलब है कि आपको अपने किसी कार्य में सफलता मिल सकती है।

जब गुस्से में दिखाई दे परिजन

स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको सपने में मृत संबंधी गुस्से में दिखाई देता है, तो इसका अर्थ होता है कि वह आपसे कुछ मांगना चाह रहा है। हो सकता है कि उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई हो, जिसे वह आपके माध्यम से पूरी करना चाहते हैं। ऐसे में आपको उनकी आत्मा की शांति के लिए उपाय करने चाहिए।

बार-बार इन चीजों का दिखना

यदि मृत व्यक्ति बार-बार आपके सपने में आ रहा है, तो ऐसा माना जाता है कि वह संतुष्ट नहीं है। ऐसे में इस सपने को एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इस स्थिति में आपको उनकी आत्मा की शांति के लिए किसी विशेषज्ञ द्वारा उपाय कर लेने चाहिए।

वहीं अगर मृत व्यक्ति सपने में बार-बार आपका नाम ले रहा है, तो इसका अर्थ माना जाता है कि वह आपको आने वाली किसी अशुभ घटना के लिए आगाह करने की कोशिश कर रहा है। इस स्थिति में व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए।

मई में कब कौन-सी चतुर्थी है?
शनि जयंती पर न करें ये गलतियां

Check Also

कुंती ने भगवान श्रीकृष्ण से क्यों मांगा दुखों का वरदान?

महाभारत एक ऐसा धार्मिक ग्रंथ हैं जो मनुष्य को जीवन जीने की सीख देता है। …