रवि प्रदोष के दिन जरूर करें इन चीजों का दान

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत बेहद पवित्र माना गया है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्चे भाव के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही शिवलोक में उन्हें स्थान प्राप्त होता है। मान्यताओं के अनुसार, भक्त इस पवित्र दिन पर उपवास रखते हैं और शिव जी के साथ मां पार्वती के पूजा करते हैं।

इस माह प्रदोष व्रत 5 मई, 2024 दिन रविवार को रखा जाएगा। रविवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। वहीं, इस दिन दान का विशेष महत्व है, तो आइए जानते हैं किन चीजों का दान प्रदोष व्रत में शुभ माना जाता है?

जल का करें दान

वैशाख रवि प्रदोष के दिन जल का दान जरूर करना चाहिए, क्योंकि इस दौरान गर्मी का प्रभाव चरम पर होता है। ऐसे में लोगों को पानी पिलाना किसी में जान डालने के बराबर होता है। इसलिए कहा जाता है, जो लोग यह पवित्र काम करते हैं उन्हें अकाल मृत्यु का सामना कभी नहीं करना पड़ता है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मिठाई का करें दान

रवि प्रदोष के दिन भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ को सफेद मिठाई अति प्रिय है। इसलिए शिव भक्तों को इस दिन सफेद मिठाई का प्रसाद चढ़ाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है इससे प्रसन्न होकर देवों के देव महादेव सौभाग्य और धन में वृद्धि करते हैं।

अन्न का करें दान

रवि प्रदोष के दिन 7 प्रकार के अनाज का दान करना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन यह ध्यान रहे कि दान किसी जरूरतमंद को होना चाहिए, जो लोग इस पवित्र दान को करते हैं उन्हें जीवन की सभी विपदाओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आर्थिक संकटों का नाश होता है।

घर में मंदिर स्थापित करने से पहले जान लें ये वास्तु नियम
मई में कब-कब मनाई जाएगी एकादशी? यहां जानिए सही डेट- शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …