किचन में वास्तु के अनुसार रखें हर चीज

वास्तु शास्त्र में हर चीज को एक सही दिशा में रखने का महत्व बताया गया है। घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे व्यक्ति के जीवन में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी प्रकार रसोई भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी गई है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

यहां होना चाहिए किचन

ध्यान रहे की किचन को कभी भी घर की दक्षिण दिशा की ओर नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है, जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके स्थान पर आप उत्तर-पश्चिम दिशा में किचन बनवा सकते हैं।

कहां रखें बर्तन

किचन में बर्तन रखने के लिए पश्चिम दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। ऐसा करने से कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। इसके साथ ही रसोई घर में सिंक की दिशा उत्तर की ओर होनी चाहिए। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें की रात के समय सिंक में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए।

कहां होनी चाहिए खिड़की

आपके किचन की खिड़की हमेशा उत्तर दिशा या फिर पूर्व ओर होनी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है।

ध्यान रखें यह बातें

किचन में कभी भी मंदिर नहीं बनना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ सकती है, जिससे परिवार के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कभी भी बाथरूम के सामने भी किचन नहीं बनना चाहिए। इससे भी घर-परिवार में समस्याएं  बढ़ने लगती हैं।

04 अप्रैल का राशिफल
पितृ दोष से मुक्ति के लिए जरूर करें बस 3 आसान उपाय

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …