किचन में इस दिशा में लगाएं मां अन्नपूर्णा की तस्वीर

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर में सभी चीजों को रखने के लिए विशेष नियमों का उल्लेख किया गया है। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना अच्छा माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इससे घर में सौभाग्य आता है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य सदैव अच्छा रहता है।

इस दिशा में लगाएं तस्वीर

वास्तु शास्त्र की मानें तो किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर आग्नेय कोण में लगाना शुभ होता है। क्योंकि इस दिशा को पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। साथ ही अन्न के भंडार सदैव भरे रहते हैं।

अर्पित करें ये चीज

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां अन्नपूर्णा को मूंग दाल अर्पित करें। इसके पश्चात दाल को गाय को खिलाएं। माना जाता है कि इससे इंसान को जीवन में मान और यश की प्राप्ति होती है।

रोजाना लगाएं भोग

रोजाना मां अन्नपूर्णा सात्विक भोजन का भोग लगाएं। इसके बाद लोगों को भोजन दें।

मिलते हैं ये लाभ

ऐसा माना जाता है कि किचन में मां अन्नपूर्णा तस्वीर लगाने से घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा भोजन में पवित्रता बनी रहती है।

करें ये उपाय

यदि आप चाहते हैं कि जीवन में कभी अन्न की कमी का सामना न करना पड़े, तो इसके लिए रोज़ाना पहली रोटी गाय, दूसरी रोटी कुत्ते और तीसरी रोटी कौए के लिए निकालें। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।

कैसे और कब करें वैशाख अमावस्या पर पितरों की पूजा? जानिए 
वैशाख अमावस्या पर नहीं करने चाहिए ये कार्य

Check Also

आज मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी

आज 19 मई 2024 रविवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह …