धार्मिक मान्यता है कि तुलसी का पौधा जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रिय है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसके पास सुबह और शाम दीपक जलाया जाता है और जल दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस कार्य को करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी मुरादें पूरी होती हैं। तुलसी के कुछ नियम भी हैं, जिनका पालन न करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तुलसी के पास कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
तुलसी के पास न रखें ये चीजें
- धार्मिक मान्यता है कि पिछले जन्म में जलंधर नाम के एक राक्षस की पत्नी तुलसी थी। महादेव ने जलंधर की पत्नी का वध किया था। इसलिए तुलसी के पास शिवलिंग को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
- इसके अलावा तुलसी के पास जूता चप्पल भी नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं।
- तुलसी के पास कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे जातक को गृह क्लेश की समस्या का सामना करना पड़ता है।
- मान्यता है कि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है। इसलिए तुलसी के पास कूड़ेदान नहीं होना चाहिए और पौधे की जगह पर सफाई रखनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा।
इस दिशा में लगाएं तुलसी
वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा पितरों और यमराज की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में तुलसी को नहीं लगानी चाहिए। तुलसी के पौधे को रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।