मोहिनी एकादशी व्रत में नहीं खानी चाहिए ये चीजें

मोहिनी एकादशी का व्रत बहुत ही विशेष माना जाता है। एकादशी व्रत हर महीने में दो बार आता है। इस बार यह व्रत 8 मई 2025 को रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन (Mohini Ekadashi 2025) उपवास करने के साथ भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करनी चाहिए।

मोहिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख महीने में एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 8 मई, 2025 को पड़ रहा है। माना जाता है कि जो साधक इस व्रत को रखते हैं, उन्हें सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। एकादशी का व्रत नारायण को बहुत ज्यादा प्रिय है, तो चलिए मोहिनी एकादशी व्रत (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Fast Rules) के नियम को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

मोहिनी एकादशी में क्या खाएं? (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Me Kya Khayein?)
मोहिनी एकादशी पर जो साधक उपवास रख रहे हैं, वे दूध, दही, फल, शरबत, साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू, मिर्च सेंधा नमक, राजगीर का आटा आदि चीजों को खा सकते हैं। वहीं, व्रती भगवान विष्णु की पूजा के बाद ही कुछ सेवन करें। इसके साथ ही प्रसाद बनाते समय सफाई का अच्छी तरह से ध्यान रखें।

मोहिनी एकादशी में क्या नहीं खाएं? (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Me Kya Nahin Khayein? )
अगर आप मोहिनी एकादशी पर व्रत कर रहे हैं, तो अपने खाने का पूरा ध्यान दें, क्योंकि यह व्रत को सफल और असफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है। बता दें, व्रती को एकादशी व्रत के दिन भोजन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस तिथि पर तामसिक भोजन जैस- मांस-मदिरा प्याज, लहसुन, मसाले, तेल आदि से भी परहेज करना चाहिए।

इसके साथ ही इस व्रत (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Significance) पर चावल और नमक का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप इस व्रत का पालन कर रहे हैं, तो इन सभी बातों का जरूर ध्यान रखें।

भोग चढ़ाने का मंत्र (Mohini Ekadashi Vrat 2025 Bhog Mantra)
मोहिनी एकादशी पर विष्णु जी को भोग लगाते समय इस मंत्र ”त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।” का जाप करें। ऐसा करने से भगवान भोग स्वीकार कर लेते हैं। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

गंगा सप्तमी पर करें शिव चालीसा का पाठ, सभी पापों से मिलेगा छुटकारा
मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा, बस बुद्ध पूर्णिमा को करना है ये काम

Check Also

इस दिन भूलकर भी स्पर्श न करें तुलसी, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी (Tulsi Puja Ke Niyam) के पास सुबह और शाम दीपक …