सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही त्रयोदशी तिथि और सावन शिवरात्रि पर व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।
सनातन शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक की मनोकामना जल्द पूरी होती है। साथ ही सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि होती है। अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर राशि अनुसार इन चीजों से महादेव का अभिषेक करें।
राशि अनुसार अभिषेक
मेष राशि के जातक सावन सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद शहद से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
वृषभ राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
मिथुन राशि के जातक सावन सोमवार के दिन गंगाजल में मदार के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
कर्क राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के समय शुद्ध दही या घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
सिंह राशि के जातक सावन सोमवार के दिन गंगाजल में सुगंध या शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
कन्या राशि के जातक पूजा के समय गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
तुला राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के समय शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के समय गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
धनु राशि के जातक सावन सोमवार के दिन गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
मकर राशि के जातक सावन सोमवार के दिन काले तिल मिश्रित गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
कुंभ राशि के जातक सावन सोमवार के दिन गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
मीन राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।