कजरी तीज पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, मिलेगा मनचाहा वरदान

कजरी तीज के दिन (Kajari Teej 2025) देवों के देव महादेव की पूजा एवं भक्ति करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में शिव परिवार की पूजा की जाती है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 12 अगस्त को कजरी तीज है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है।

यह व्रत विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह और मनचाहा वर के लिए कजरी तीज के दिन व्रत रखती हैं। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से व्रती की हर एक मनोकामना पूरी होती है।

अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो कजरी तीज के दिन भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन चीजों से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

राशि अनुसार अभिषेक
मेष राशि के जातक कजरी तीज के दिन स्नान-ध्यान के बाद शहद से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
वृषभ राशि के जातक कजरी तीज के दिन गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
मिथुन राशि के जातक कजरी तीज के दिन गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
कर्क राशि के जातक कजरी तीज को पूजा के समय पंचामृत से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
सिंह राशि के जातक कजरी तीज के दिन गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
कन्या राशि के जातक कजरी तीज के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
तुला राशि के जातक सुखों में वृद्धि पाने के लिए कजरी तीज के दिन शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि के जातक कजरी तीज के दिन पूजा के समय गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
धनु राशि के जातक कजरी तीज के दिन पूजा के समय गाय के दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
मकर राशि के जातक कजरी तीज के दिन काले तिल मिश्रित दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
कुंभ राशि के जातक कजरी तीज के दिन गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
मीन राशि के जातक कजरी तीज के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

शनि अमावस्या 2025: पितरों का तर्पण करते समय करें इस स्तोत्र का पाठ
जन्माष्टमी पर इस विधि से करें लड्डू गोपाल का शृंगार, पूजा होगी सफल

Check Also

जन्माष्टमी पर घर लाना चाहते हैं लड्डू गोपाल, तो ध्यान रखें ये नियम

हिंदू धर्म में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Seva Niyam) की सेवा करना बहुत ही शुभ …