अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन गणेश विसर्जन भी होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में अनंत चतुर्दशी के दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजें जरूर चढ़ाएं। इससे सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।
अनंत चतुर्दशी पर्व का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है।
इस दिन गणेश विसर्जन भी किया जाता है
यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप को समर्पित है। यह दिन गणेश विसर्जन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भक्त गणपति को विदाई देते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान शिव की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है?
दरअसल, इस दिन कुछ विशेष चीजें शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती है, तो आइए उन खास चीजों के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं –
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
पंचामृत – अनंत चतुर्दशी के दिन शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करें। यह भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसे चढ़ाने से घर में सुख और सौभाग्य की कमी नहीं रहती है।
बिल्व पत्र – शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं। बिल्व पत्र को त्रिगुण का प्रतीक माना जाता है और यह भगवान शिव को अति प्रिय है।
धतूरा और भांग – भगवान शिव को धतूरा और भांग बहुत पसंद है। इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
अक्षत – शिवलिंग पर चावल जरूर चढ़ाएं। चावल को पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। इसे अर्पित करने से जीवन में शुभता आती है।
गंगाजल – शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें। गंगाजल को पवित्र माना जाता है और इसे चढ़ाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
पूजा के लाभ
अनंत चतुर्दशी का दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। वहीं, इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सफलता मिलती है।