कैसे हुआ था देवताओं की रानी हेरा का जन्म

प्राचीन यूनान के लोग कई देवी-देवताओं की पूजा करते थे। आज हम आपको ग्रीक पौराणिक कथाओं में वर्णित रानी हेरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देवताओं की रानी के रूप में जानी जाती हैं। हेरा की पूजा मुख्य रूप से आर्गोस में की जाती थी, जो विवाह और संतान उत्पत्ति की देवी के रूप में पूजी जाती हैं।

कहां हुआ था हेरा का जन्म
ग्रीक पौराणिक कथाओं के अनुसार, रानी हेरा का जन्म समोस में हुआ था, जिसे आज आधुनिक तुर्की के तट से कुछ दूर पूर्वी ईजियन सागर के एक द्वीप के रूप में जाना जाता है। ग्रीक देवताओं की रानी और ज्यूस की पत्नी से संबंधित कथा हेसियोड के थियोगोनी में मिलती है।

समोस प्राचीन ग्रीक दुनिया में रानी हेरा की पूजा के लिए दो सबसे प्रमुख स्थलों में से एक रहा है। इसके अलावा पेलोपोनेसस के माइसीने में आर्गोस भी हेरा की पूजा के लिए एक प्रमुख स्थान रहा है।

ये है अद्भुत कहानी
ग्रीक पौराणिक कथाओं के मुताबिक, क्रोनोस अपने पांच बच्चों को पैदा होते ही निगल जाता था। इसके पीछे कारण था वह भविष्यवाणी, जिसमें कहा गया था कि क्रोनोस का एक बच्चा माउंट ओलिंपस पर उसके अनंत सिंहासन पर कब्जा कर लेगा। ऐसे में वह इस भविष्यवाणी को झूठा साबित करना चाहते थे। अपने बच्चों को अपने पति द्वारा निगलते देखकर उनकी पत्नी रिया काफी दुखी हुईं, जो स्वाभाविक भी था।

जब रिया के गर्भ से ज्यूस का जन्म हुआ, तो उन्होंने बच्चे को एक पत्थर से बदल दिया, और क्रोनोस ने हड़बड़ी में बिना अंतर जाने ही उस नकली पत्थर को निगल लिया। इसके बाद रिया ने गुप्त रूप से क्रेते द्वीप पर ज्यूस का पालन-पोषण किया। भविष्यवाणी के अनुसार, जब ज्यूस बढ़ा हुआ, तो उनसे अपने पिता के सिंहासन पर कब्जा कर लिया था। उनसे टाइटन्स को ओलिंप से भगा दिया, जिसके बाद एक कठिन युद्ध (टाइटन्स का युद्ध) छिड़ गया। इस युद्ध में टाइटन्स की हार हुई और ज्यूस जीत गया।

इस तरह हेरा बनी रानी
क्रोनोस को एक ऐसी औषधि दी गई थी, जिससे वह अपने गर्भ में लंबे समय से बंदी बच्चों को उगल सकता था। इससे हेरा और अन्य ओलंपियन क्रोनोस के गर्भ से बाहर आ गए। बाद में हेरा और ज्यूस का विवाह हुआ और वह ओलंपियन देवताओं की रानी बन गई। ज्यूस अपने लगातार व्यभिचार के लिए कुख्यात था, वहीं हेरा ज्यूस की अन्य प्रेमिकाओं और उनके बच्चों से ईर्ष्या करती थी। साथ ही कई बार हेरा ने ज्यूस की प्रेमिकाओं को क्रूर दंड भी दिया।

पौष माह में कब-कब है एकादशी व्रत

Check Also

पौष माह में कब-कब है एकादशी व्रत

वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह की शुरुआत 05 दिसंबर से हुई है। इस माह …