शुभ योग में शुरू हुआ माघ का महीना

पंचांग के अनुसार, आज यानी 4 जनवरी माघ के महीने की शुरुआत हो गई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज साल 2026 का पहला रविवार भी पड़ रहा है। इस दिन कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग के बारे में।

तिथि: कृष्ण प्रतिपदा
मास पूर्णिमांत: माघ
दिन: रविवार
संवत्: 2082

तिथि: कृष्ण प्रतिपदा – दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक
योग: वैधृति – रात्रि 01 बजकर 47 मिनट तक (05 जनवरी)
करण: कौलव – दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक
करण: तैतिल – रात्रि 11 बजकर 09 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय: प्रातः 07 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 38 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: सायं 06 बजकर 40 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: प्रातः 08 बजकर 09 मिनट पर

आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 01 मिनट से दोपहर 02 बजकर 27 मिनट तक

आज के अशुभ समय
राहुकाल: सायं 04 बजकर 20 मिनट से सायं 05 बजकर 38 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 03 बजकर 02 मिनट से सायं 04 बजकर 20 मिनट तक
यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक

आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे।
पुनर्वसु नक्षत्र: दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक
सामान्य विशेषताएं: ज्ञानवान, आशावादी, आत्मविश्वासी, आकर्षक, आध्यात्मिक, धार्मिक, संवाद में कुशल, बुद्धिमान, संतुलित, कल्पनाशील, दयालु और करुणामयी।
नक्षत्र स्वामी: बृहस्पति देव
राशि स्वामी: बुध देव और चंद्र देव
देवी: अदिति
प्रतीक: धनुष और तरकश

 साल के पहले रविवार पर करें सूर्यदेव को प्रसन्न, पूरे वर्ष मिलेगी अच्छी सेहत और सफलता
क्यों मनाई जाती है षटतिला एकादशी? इस दिन करें ये कारगर उपाय

Check Also

 कब मनाई जाएगी माघ पूर्णिमा? यहां पढ़ें तिथि और पूजा का मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने के आखिरी तिथि पर पूर्णिमा मनाई जाती है। इस …