शनिवार को दान करने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना लाभ की जगह हो जाएगा नुकसान

शनिवार के दिन विशेष रूप से शनिदेव की आराधना की जाती है। शनि दोष से पीड़ित व्यक्तियों को इस दिन पर शनिदेव की आराधना करना और उनसे संबंधित चीजोंं का दान करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन आपको किन चीजों के दान से बचना चाहिए।

न करें इन चीजों का दान
शनिवार के दिन नमक का दान करना शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही शनिवार को नुकीली और धारदार चीजों के दान से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों के दान से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं। ऐसा करने से आपको आर्थिक या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप शनिवार के दिन जूते-चप्पल आदि का दान कर सकते हैं, तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि वह फटे हुए या पुराने नहीं होने चाहिए। क्योंकि इससे आपको शनि देव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसके साथ ही शनिवार को प्लास्टिक और कांच से बनी चीजों का दान करना भी शुभ नहीं माना गया। ऐसे में शनिवार के दिन इन चीजों के दान से बचें।

झेलने पड़ेंगे बुरे परिणाम
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। लेकिन अगर आप इस्तेमाल हुए तेल या फिर जूठे तेल का दान करते हैं, तो इससे आपको इस दान का कोई लाभ नहीं मिलता, बल्कि आपको बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।

जरूर करें इन चीजों का दान
शनिदेव की कृपा के लिए आप शनिवार के दिन लोहे की चीजें, काली उड़द, और सरसों के तेल आदि का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही आप अपनी क्षमता के अनुसार, गरीबों व जरूरतमंद लोगों में अन्न व धन का दान भी कर सकते हैं।

कालाष्टमी आज, इस विधि से करें पूजा, जानें भोग और पूजन सामग्री
कब से शुरू हो रहे हैं माघ माह के गुप्त नवरात्र

Check Also

 क्या आज शुरू कर सकते हैं नया काम? जानें तिथि, नक्षत्र और आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 जनवरी 2026 को कालाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा …