होलाष्टक के दौरान ऐसे करें श्री हरि की पूजा, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

हिंदू पंचांग के अनुसार, होली से आठ दिन पहले का समय होलाष्टक कहलाता है। साल 2026 में होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस अवधि को मांगलिक कामों से बचना चाहिए, लेकिन यह समय आध्यात्मिक कामों जैसे पूजा-पाठ के लिए बहुत फलदायी माना गया है। देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए यह समय ‘वरदान’ से कम नहीं है। ऐसी मान्यता है कि अगर इन आठ दिनों में विधि-विधान से भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा की जाए, तो न केवल कष्टों से छुटकारा मिलता है, बल्कि घर में मां लक्ष्मी का स्थाई रूप से वास भी होता है।

ऐसे में इस दिन नारायण का ध्यान करते हुए उनके सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद उन्हें पीले फूल, मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें। अंत में आरती करें।

।।श्री विष्णु चालीसा।।
।।दोहा।

विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय।

कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय।

।।चौपाई।।

नमो विष्णु भगवान खरारी।

कष्ट नशावन अखिल बिहारी॥

प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी।

त्रिभुवन फैल रही उजियारी॥

सुन्दर रूप मनोहर सूरत।

सरल स्वभाव मोहनी मूरत॥

तन पर पीतांबर अति सोहत।

बैजन्ती माला मन मोहत॥

शंख चक्र कर गदा बिराजे।

देखत दैत्य असुर दल भाजे॥

सत्य धर्म मद लोभ न गाजे।

काम क्रोध मद लोभ न छाजे॥

संतभक्त सज्जन मनरंजन।

दनुज असुर दुष्टन दल गंजन॥

सुख उपजाय कष्ट सब भंजन।

दोष मिटाय करत जन सज्जन॥

पाप काट भव सिंधु उतारण।

कष्ट नाशकर भक्त उबारण॥

करत अनेक रूप प्रभु धारण।

केवल आप भक्ति के कारण॥

धरणि धेनु बन तुमहिं पुकारा।

तब तुम रूप राम का धारा॥

भार उतार असुर दल मारा।

रावण आदिक को संहारा॥

आप वराह रूप बनाया।

हरण्याक्ष को मार गिराया॥

धर मत्स्य तन सिंधु बनाया।

चौदह रतनन को निकलाया॥

अमिलख असुरन द्वंद मचाया।

रूप मोहनी आप दिखाया॥

देवन को अमृत पान कराया।

असुरन को छवि से बहलाया॥

कूर्म रूप धर सिंधु मझाया।

मंद्राचल गिरि तुरत उठाया॥

शंकर का तुम फन्द छुड़ाया।

भस्मासुर को रूप दिखाया॥

वेदन को जब असुर डुबाया।

कर प्रबंध उन्हें ढूंढवाया॥

मोहित बनकर खलहि नचाया।

उसही कर से भस्म कराया॥

असुर जलंधर अति बलदाई।

शंकर से उन कीन्ह लडाई॥

हार पार शिव सकल बनाई।

कीन सती से छल खल जाई॥

सुमिरन कीन तुम्हें शिवरानी।

बतलाई सब विपत कहानी॥

तब तुम बने मुनीश्वर ज्ञानी।

वृन्दा की सब सुरति भुलानी॥

देखत तीन दनुज शैतानी।

वृन्दा आय तुम्हें लपटानी॥

हो स्पर्श धर्म क्षति मानी।

हना असुर उर शिव शैतानी॥

तुमने ध्रुव प्रहलाद उबारे।

हिरणाकुश आदिक खल मारे॥

गणिका और अजामिल तारे।

बहुत भक्त भव सिन्धु उतारे॥

हरहु सकल संताप हमारे।

कृपा करहु हरि सिरजन हारे॥

देखहुं मैं निज दरश तुम्हारे।

दीन बन्धु भक्तन हितकारे॥

चहत आपका सेवक दर्शन।

करहु दया अपनी मधुसूदन॥

जानूं नहीं योग्य जप पूजन।

होय यज्ञ स्तुति अनुमोदन॥

शीलदया सन्तोष सुलक्षण।

विदित नहीं व्रतबोध विलक्षण॥

करहुं आपका किस विधि पूजन।

कुमति विलोक होत दुख भीषण॥

करहुं प्रणाम कौन विधिसुमिरण।

कौन भांति मैं करहु समर्पण॥

सुर मुनि करत सदा सेवकाई।

हर्षित रहत परम गति पाई॥

दीन दुखिन पर सदा सहाई।

निज जन जान लेव अपनाई॥

पाप दोष संताप नशाओ।

भव-बंधन से मुक्त कराओ॥

सुख संपत्ति दे सुख उपजाओ।

निज चरनन का दास बनाओ॥

निगम सदा ये विनय सुनावै।

पढ़ै सुनै सो जन सुख पावै॥

राशि अनुसार करें बस ये छोटा सा दान, पूरे साल घर में नहीं होगी धन-धान्य की कमी
बेहद शुभ माना गया है माघ का महीना, जानिए क्यों इसे कहते हैं देवमास?

Check Also

राशि अनुसार करें बस ये छोटा सा दान, पूरे साल घर में नहीं होगी धन-धान्य की कमी

माघ मास की पूर्णिमा का दिन अध्यात्म और दान-पुण्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता …