शनिवार को लेकर कई तरह के डर और भ्रांतियां हमारे दिल में होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनिदेव जब कृपा करने वाले होते हैं तब आपके सामने संकेत भेजते हैं। हम नादानी में उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। आइए जानते हैं शनिवार की सुबह क्या नजर आ जाए जिससे हम मान लें कि शनि की कृपा बरसने वाली है।

भिखारीअगर शनिवार की सुबह कोई भिखारी या निर्धन व्यक्ति आपके दरवाजे के सामने या आपके सामने आ जाए तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाएगा। लेकिन अगर नादानी में आपने इन्हें डांटकर भगा दिया तो समझ लीजिए शनिदेव का प्रकोप आप पर बरसने वाला है।
सफाई कर्मचारी शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी नजर आ जाए या आप किसी को झाड़ू लगाते देख लें तो इसे भी बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। उन्हें तत्काल कोई कपड़ा या कुछ रुपए अवश्य दें। यह इस बात का संकेत है कि जिस काम के लिए आप घर से बाहर जा रहे हैं वह अवश्य सफल होने वाला है।
काले कुत्तेकाले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है, शनिवार के दिन घर से बाहर निकलते हुए आपको अगर काला कुत्ता नजर आ जाए तो समझ लीजिए आपके कार्य को सिद्ध करने में शनिदेव आपकी सहायता करेंगे। काले कुत्ते को घी लगी रोटी खिलाएं।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।