नदियों के तट पर बसे हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ, जरूर जाएं दर्शन करने

हिन्दुओं के तीर्थ, मठ और प्रमुख मंदिर नदियों के तट पर बसे हुए हैं। पहाड़ों में खासकर शक्तिपीठ और गुफा आश्रमों की संख्या ही अधिक है। आओ जानते हैं नदी के तट पर बसे हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थों के नाम।
1.श्रृंगेरी शारदाबा मंदिर मंठ : कर्नाटक की तुंगा नदी के किनारे स्थित है।
2.कृष्ण जन्मभूमि मथुरा : यह
उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के किनारे स्थित है।
3.राम जन्मभूमि अयोध्या : यह
उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के तट पर स्थित है।

4.काशी विश्वनाथ मंदिर : यह
उत्तर प्रदेश में बनारस या वाराणसी के गंगा नदी के तट पर स्थित है।
5.ऋषिकेश तीर्थ मंदिर : उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर स्थित है।
6.हरिद्वार : उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर स्थित है।
7.त्र्यंबकेश्वर मंदिर : यह महाराष्ट्र के गोदावरी तट पर स्थित है।
8.श्रीरंगम मंदिर : यह तमिलनाडु में कावेरी नदी के एक द्वीप पर स्थित है। कावेरी के तीन दोआबों में भगवान विष्णु के तीन प्रसिद्ध मन्दिर बने हैं। कावेरी के तट पर शैव धर्म के भी कितने ही तीर्थ हैं। चिदम्बरम का मन्दिर कावेरी की ही देन है। महाकवि कंबन ने तमिल भाषा में अपनी विख्यात रामायण की रचना इसी कावेरी के तट पर की थी।
9. ओमकारेश्वर ज्यो‍तिर्लिंग : यह मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के तट पर स्थित है जहां मार्केण्डेय ऋषि का आश्रम है।

10.अमरकंटक : नर्मदा नदी के उद्गभ स्थल और मेकल, व्यास, भृगु और कपिल आदि ऋषियों की तपोभूमि।
11.नेमावर : होशंगाबाद के बाद नेमावर में नार्मदा विश्राम करती है। नेमावर में सिद्धेश्वर महादेव का महाभारत कालीन प्राचीन मंदिर है।

12.देवी निमीशंबा मंदिर : कावेरी नदी के तट पर स्थित निमीशम्बा मंदिर श्रीरंगपट्ट के गंजम में स्थित है।

13. गुवाहाटी : असम का यह शहर ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है जहां हिन्दुओं के कई प्राचीन मंदिर हैं। यहीं पर कामाख्या मंदिर भी स्थित है।

14.मंडलेश्वर और महेश्वर : ॐकारेश्वर का पास महेश्वर और मंडलेश्वर प्राचीन तीर्थ नगरी है।
15.बद्रीनाथ : उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के किनारे बसा प्रमुख तीर्थ है।

16.प्रयाग : प्रयाग में कुंभ मेले के आयोजन होता है और यह हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ है।
17.श्रीनगर : सिन्धु की सहायक वितस्ता (झेलम) नदी के किनारे जम्मू व कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित है। यह भारत का सबसे प्राचीन शहर और तीर्थ है। इस नदी के तट पर अनंतपुर, बारामूला भी प्राचीन शहर हैं।

18.ओरछा : बेतवा नदी के तट पर बसा यह नगर किसी जमाने में प्राचीन भारत में बहुत चर्चित हुआ करता था।
19.नासिक : यह एक हिन्दू तीर्थ नगर है जो कि महाराष्ट्र की गोदावरी के तट पर स्थित है।
मोरयाई छठ पर पढ़ें भगवान सूर्य देव के 12 पवित्र नाम, देंगे मनचाहा वरदान
जैन दर्शन में सर्वज्ञ एवं सर्वज्ञता का स्वरूप

Check Also

बजरंगबली की पूजा के दौरान महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

यूं तो हनुमान जी की रोजाना पूजा की जाती है। इसके अलावा मंगलवार के दिन …