आइये जानें जानिए कब है महाशिवरात्रि और क्या है व्रत के लाभ

हर साल आने वाला महशिवरात्रि का पर्व इस बार भी आने वाला है। इस बार यह पर्व 11 मार्च गुरूवार के दिन मनाया जाने वाला है। इस पर्व को लेकर भोलेनाथ के भक्तों में उत्सुकता देखने के लिए मिल रही है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। जी दरअसल महाशिवरात्रि के दिन पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। इसी वजह से इस दिन शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस दिन नक्षत्र घनिष्ठा रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान होने वाला है। अब आइए हम आपको बताते हैं महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त और इस व्रत के लाभ।

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त- समय
महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त : 24:06:41 से 24:55:14 तक।
महाशिवरात्रि पारणा मुहूर्त : 06:36:06 से 15:04:32 तक।

महाशिवरात्रि व्रत का लाभ – कहा जाता है महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। कहते हैं जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही है, या किसी प्रकार की बाधा आ रही है तो उन्हें महाशिवरात्रि का व्रत रखना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए विशेष फलदायी माना गया है। वैसे इस व्रत को करने से भगवान शिव का आर्शीवाद मिलता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

माता लक्ष्मी को प्रिय है लाल गुड़हल का फूल, कमल के समान है फलदायी
फरवरी महीने में आने वाले हैं यें व्रत-त्योहार, देखिये पूरी लिस्ट

Check Also

 इस विधि से करें प्रदोष व्रत की पूजा

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन शिव जी की पूजा …