हथेली पर कई तरह की रेखाएं और अलग-अलग निशान होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में इन आकृतियों का विशेष महत्व होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अध्ययन से किसी व्यक्ति की हथेली को देखकर यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है कि उसको जीवन में कब धन लाभ होगा। आइए जानते हैं हथेली पर धन लाभ से जुड़ी कुछ रेखाओं के बारे में….
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर त्रिकोण की आकृति, जीवन रेखा गोलाई से युक्त और मस्तिष्क रेखा दो भागो में बिखरी हो तब ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में बहुत पैसा कमाता है और उसे अचानक धन लाभ मिलता है।
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्य रेखा, मणिबंध रेखा जहां से कलाई शुरू होती है वहां पर बनती है और शनि पर्वत पर बिना काटे शनि पर्वत तक मिलती हो वह व्यक्ति बहुत लकी होता है। वह अपने जीवन में बहुत तरक्की करता है।
ऐसा व्यक्ति अमीर बनता है जिसकी हथेली भारी और उंगलियां कोमल होती है। इन व्यक्तियों की कुंडली में धनवान बनने के योग होते हैं।
जिस व्यक्तियों का शनि पर्वत उभरा हुआ होता है वह अमीर जरूर बनता है और समाज में मान- सम्मान प्राप्त करता है।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।