आज है एकादशी तिथि, जानिए पंचांग, शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 11 नवम्बर का पंचांग। पंचांग देखकर आप शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल तक का ज्ञान पा सकते हैं। आइए जानते हैं आज का यानी 11 नवम्बर का पंचांग।

आज का पंचांग –

दिन: बुधवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विशेष: आकाश में दीप दान।

आज का पर्व एवं त्योहार: रम्भा एकादशी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की एकादशी 24 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 06 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र वैधृति योग 19 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग सिंह में चंद्रमा 12 घंटे 01 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या में।

सूर्योदय और सूर्यास्त –

आज एकादशी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 49 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 35 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त –

आज की तिथि का चंद्रोदय 12 नवंबर को तड़के 03 बजकर 15 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त उसी दिन 12 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज कोई भी अभिजित मुहूर्त नहीं दिखाई दे रहा है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: 12 नवंबर को तड़के 04 बजकर 25 मिनट से सुबह 06 बजकर 50 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 09 बजकर 50 मिनट से देर रात 11 बजकर 18 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजे से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक।

मंगलसूत्र की तुलना कुत्ते की जंजीर करने पर गोवा के प्रोफेसर दर्ज हुआ मुकदमा
आइये जाने किस वजह से हनुमान जी को चढ़ाया जाता है सिंदूर

Check Also

21 मई को मनाई जाएगी नरसिंह जयंती

नरसिंह श्री हरि के चौथे अवतार हैं और उनका जन्म ऋषि कश्यप और उनकी पत्नी …