घर में लगाएं पेंडुलम वाली घड़ी, जीवन में बनने लगेगा संतुलन

हर घर में दीवार घड़ी तो होती ही है। कुछ लोग सामान्य घड़ियों का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग घड़ियों के जरिये इंटीरियर को भी चार चांद लगा देते हैं। यह सिर्फ समय ही नहीं बताती हैं, बल्कि यह भी बताती हैं कि आपका समय कैसा चल रहा है।

मगर, क्या हो कि यही घड़ी आपकी जिंदगी में सकारात्मकता और संतुलन दोनों ही ला दें। आप सोच रहे होंगे कि एक घड़ी से ऐसा कैसे होगा और इसके लिए किस तरह की घड़ी की जरूरत होगी। तो हम आपको बता देते हैं कि इसके लिए आपको पेंडुलम वाली दीवार घड़ी अपने घर में लगानी होगी।

पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाती है
वास्तु के अनुसार, पेंडुलम वाली दीवार घड़ी शुभ मानी जाती हैं। इसके पेंडुलम के दोलन से घर में सकारात्मक ऊर्जा का फैलाव होता है। दरअसल, पेंडुलम की लयबद्ध दोलन यानी सीधी भाषा में कहें, तो दाएं और बाएं तरफ एक निश्चित अंतराल में करना गति करना सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

इसके अलावा इसके दोलन से जीवन में स्थिरता आती है और संतुलन बना रहता है। पेंडुलम का दोलन घर में स्थिरता और संतुलन का अहसास कराता है। इससे घर के सदस्यों के जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव आते रहते हैं। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।

किस दिशा में लगाना चाहिए
वास्तु के अनुसार, पेंडुलम वाली घड़ी को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि ये दिशाएं शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरी हुई होती हैं। आप चाहें तो गोल, चौकोर या अष्टकोणीय आकार की पेंडुलम घड़ी लगा सकते हैं।

इसमें भी यदि आप सुनहरे, पीले या सफेद रंग की पेंडुलम घड़ी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको और भी ज्यादा लाभ होंगे। दरअसल, ये सभी रंग सकारात्मकता और सौभाग्य को बढ़ाने वाले माने जाते हैं।

इसके अलावा पेंडुलम वाली घड़ी का एक फायदा और भी है। यह हर घंटे में आवाज करती है। इससे समय का अहसास होता रहता है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि किसी काम में उलझे रहने पर घंटों बीत जाते हैं और समय का पता ही नहीं चलता है। लिहाजा, हर बार एक घंटा होने पर इसकी आवाज ध्यान केंद्रित करती है।

शनि वक्री होने से वृश्चिक राशि वाले चुनौतियो का डटकर करेंगे सामना, करें ये उपाय
नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, नोट करें पूजा विधि

Check Also

 सिर्फ पैसा ही नहीं मनी प्लांट और भी कई चीजें लाता है, जानिए किस दिशा में लगाएं

कई लोग अपने घर में बगीचा बनाते हैं और उसमें पौधे लगाते हैं। कुछ लोग …