सावन में चारों सोमवार में घर के इन प्रमुख स्थानों में जलाएं दीपक, सुखों से भर जाएगा जीवन

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस पूरे महीने शिव भक्त भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और सामवार व्रत करते हैं। वहीं, इस दौरान कुछ खास उपाय किए जाते हैं, जिन्हें करने से घर की दरिद्रता का नाश होता है। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति। इसके अलावा इस दौरान, सावन के प्रत्येक सोमवार को दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि दीपक किन प्रमुख स्थानों में जलाना चाहिए?

इन स्थानों पर जलाएं दीपक
मुख्य द्वार पर

सावन सोमवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

मुख्य द्वार पर जलने वाला दीपक घर में आने वाले सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

पूजा घर
सावन सोमवार पर अपने पूजा घर में भगवान शिव के सामने एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

तुलसी के पास
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि इसमें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में सावन के प्रत्येक सोमवार को शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और जीवन में खुशहाली आती है।

बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे
अगर आपके घर के आसपास बिल्व पत्र का पेड़ है, तो सावन के सोमवार के दिन उसके नीचे घी का दीपक जलाएं। बेलपत्र का पेड़ भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसके नीचे दीपक जलाने से भगवान शिव खुश होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यह विशेष रूप से शिव-पार्वती की कृपा पाने का एक अचूक उपाय माना जाता है।

रसोई घर
घर की रसोई में भी दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जो मां पार्वती का स्वरूप हैं। ऐसे में सावन सोमवार के दिन रसोई घर में एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

आज सावन के पहले दिन इस विधि से करें पूजा, नोट करें मंत्र, भोग और शिव जी का प्रिय फूल
 सावन में शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं जल? जानिए इसका सही नियम और पूजन मंत्र

Check Also

उज्जैन में क्यों निकाली जाती है महाकाल की सवारी? जानें धार्मिक महत्व

12 ज्योतिर्लिंगों में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल है। यह मंदिर उज्जैन में स्थित है। धार्मिक मान्यता …