अधर्म पर धर्म की विजय…इन खूबसूरत मैसेज से प्रियजनों को दें दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

सनातन धर्म में दशहरा के त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन कई जगहों पर रावण दहन किया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार दशहरा के दिन मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। इसी वजह से दशहरा को विजयदशमी (Vijayadashami 2025 Wishes in Hindi) के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व की लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 02 अक्टूबर (Dussehra 2025 Date) को देशभर में दशहरा का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम जी की पूजा-अर्चना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

इस खास अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए है दशहरा के शुभ संदेश (Dussehra 2025 Quotes in Hindi), जिनके द्वारा आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को दशहरा (Dussehra wishes in Hindi) की शुभकामनाएं भेजें (Dussehra 2025 Whatsapp Status)।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी

निर्बल के बल राम हैं, निर्धन के धन राम हैं,

संतन की संवारे सभी बिगड़े काम

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

चांद की चांदनी, शरद की बहार

फूलों की खुशबू, अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको दशहरा का त्योहार

कभी न पड़े आप पर दुख का साया,

प्रभु राम की कृपा की बनी रहे छाया,

हर दिन धन से भरा रहे आपका अंगना

दशहरा की आपको शुभकामनाएं

रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,

प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

अधर्म पर धर्म की विजय

असत्य पर सत्य की विजय

बराई पर अच्छाई की विजय

पाप पर पुण्य की विजय

आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,

राम बसे आपके मन में

रावण कभी न आपके आसपास हो।

आपको दशहरा की शुभकामनाएं

हृदय में धारण करें

प्रभु श्री राम का नाम

अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश

आपको दशहरा की शुभकामनाएं

होती जीत सत्य की,

और असत्य की होती हार है,

यही संदेश बताता है,

दशहरे का त्योहार होता खास है

दशहरा की शुभकामनाएं

दशहरा पर क्यों बांटी जाती है 'सोना पत्ती'? इन उपायों से चमक उठेगी आपकी किस्मत
 दशहरे पर जरूर करें राम चालीसा का पाठ, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Check Also

दशहरे के दिन रावण दहन की राख से करें ये उपाय

दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। …