02 अक्टूबर को दशमी तिथि शाम 07 बजकर 10 मिनट तक है। दशहरा (Dussehra Sona Patti Upay) पर पूजा का समय दोपहर 01 बजकर 21 मिनट से लेकर 03 बजकर 44 मिनट तक है। इस शुभ समय में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा कर सकते हैं। वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से लेकर 02 बजकर 56 मिनट तक है।
देशभर में दशहरा का त्योहार गुरुवार 02 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के अगले दिन यानी दशमी तिथि पर मनाया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो शारदीय नवरात्र के अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। साथ ही लंका नरेश दशानन रावण के पुतले का दहन किया जाता है।
दशहराके दिन कई विशेष उपाय किए जाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को सोना पत्ती बांटते हैं। कहते हैं कि इससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक विषमता से मुक्ति मिलती है। आइए, सोनपत्ती बांटने का महत्व और सोनपत्ती से जुड़े उपाय जानते हैं-
सोना पत्ती बांटने का महत्व
दशहरा के दिन सोना पत्ती बांटने की प्रथा है। ऐसा माना जाता है कि सोना पत्ती बांटने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। मां लक्ष्मी की कृपा बरसने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही परिवार में प्यार और स्नेह बना रहता है। साथ ही भविष्य में व्यक्ति तरक्की की राह पर अग्रसर रहता है।
दशहरा के उपाय
अगर आप आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं या आर्थिक रूप को स्थिरता देना चाहते हैं, तो दशहरा के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से शमी के पेड़ की पूजा करें। साथ ही शिष्टाचार पूर्वक प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करें। त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने लंका विजय से पहले शमी के पेड़ की पूजा की थी। इस उपाय को करने से मनचाहा वरदान मिलेगा।
अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो दशहरा के दिन घर के मुख्य द्वार पर सोने या आम के पत्ते का तोरण लगाएं। आप इस तोरण में शमी के पत्ते को भी शामिल कर सकते हैं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए गुरुवार 01 अक्टूबर यानी दशहरा के दिन भगवान श्रीराम और शमी के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करें। इस समय क्षमा वंदना कर शमी के पत्ते तोड़ें। अब शमी के पत्ते को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय में बढ़ोतरी होने लगती है।
भगवान श्रीराम की कृपा पाने के लिए दशहरा के दिन भक्ति भाव से राम परिवार की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद अपने चाहने वालों के मध्य सोना पत्ता (Dussehra Sona Patti Upay) बांटें। इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।