अगर आप मंत्रोच्चारण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाते हैं, तो आपको जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं, जो आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरीकों से लाभ पहुंचा सकते हैं। अगर आप रोजाना सुबह उठकर इन मंत्रों का जप करते हैं, तो इससे जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’
सुबह के समय इस मंत्र का जप करना बहुत ही शुभ माना गया है। इसके लिए सुबह उठने के बाद अपनी हथेलियों को देखते हुए इस मंत्र का जप करें। मंत्र जप पूरा होने के बाद अपने हाथों को पूरे चेहरे पर फेर लें। माना जाता है कि रोजाना इस मंत्र के जप करने से साधक को मां लक्ष्मी, ब्रह्मा जी और मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए अपने दिन की शुरुआत इस मंत्र के साथ करें। - गायत्री मंत्र – ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।
गायत्री मंत्र सबसे प्रभावशाली मंत्रों में से एक है। माना जाता है कि इसका नियमित रूप से जप करने से जातक को जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में आपको रोजाना सुबह उठकर इस मंत्र का जप जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी आपसे दूर बनी रहती है और मानसिक शांति मिलती है।
जप करने के लिए स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें और इसके बाद कुश या चटाई के आसन पर बैठें। गायत्री मंत्र का जप करने के लिए आप रुद्राक्ष या तुलसी की माला का भी उपयोग कर सकते हैं। 108 बार गायत्री मंत्र का जप करना लाभदायक माना गया है।
- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”-
भगवान विष्णु को समर्पित यह मंत्र भी काफी प्रभावशाली माना गया है। ऐसे में अगर आप रोजाना उठकर इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करते हैं, तो इससे मन में शांति बनी रहती है। साथ ही जीवन में सकारात्मकता आती है और आध्यात्मिक विकास होता है। जीवन की बाधाएं दूर करने के साथ-साथ यह मंत्र आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। गुरुवार के दिन इस मंत्र के जप से विशेष लाभ मिलते हैं, क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। - ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
महालक्ष्मी मंत्र मुख्य रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित है, जो धन की देवी के रूप में पूजी जाती हैं। ऐसे में अगर आप धन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रोजाना सुबह पूरी श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जप जरूर करें। ऐसा करने से जातक को मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और धन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है। - ॐ
यह मंत्र जितना सरल है, उनका प्रभावकारी भी है। रोजाना सुबह एक लय में इस मंत्र का उच्चारण करने से मन स्थिर रहता है। इसके नियमित जप से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। साथ ही इस मंत्र के जप से सेहत पर भी अच्छा असर पड़ता है।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।