तुलसी विवाह के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगी हरि की पटरानी की कृपा

तुलसी विवाह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम जी और तुलसी जी का विवाह किया जाता है, जो इस साल 2 नवंबर को किया जाएगा। आप इस दिन पर कुछ विशेष कार्य करके हरि की पटरानी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

माना जाता है कि जो साधक विधि-विधान से तुलसी विवाह करता है, उसे सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु के ही स्वरूप शालिग्राम जी के साथ तुलसी जी का विवाह के कारण उन्हें हरि की पटरानी भी कहा जाता है। ऐसे में आपको तुलसी विवाह के दिन यह कार्य जरूर करने चाहिए, जिससे जल्द विवाह के योग बनते हैं, साथ ही मनोकामनाओं की भी पूर्ति होती है।

जरूर करें ये काम
तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी जरूर चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से साधक को भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इस दिन पर तुलसी जी को अन्य शृंगार की सामग्री अर्पित करने से भी साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

हर मनोकामना होगी पूरी
तुलसी विवाह के दिन पूजा के दौरान आप तुलसी में पीले रंग का भी बांध सकते हैं, जिसे काफी शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। साथ ही शुभ परिणामों के लिए इस दिन पर सुबह के समय सूर्य भगवान को भी अर्घ्य जरूर देना चाहिए।

घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी
तुलसी विवाह के दिन सूर्यास्त के बाद तुलसी के समक्ष घी का दीपक भी जरूर जलाएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

मिलता है सुयोग्य वर का आशीर्वाद
माना जाता है कि तुलसी विवाह के दिन कुवांरी कन्याओं के व्रत करने और विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं। साथ ही सुयोग्य वर की प्राप्ति भी होती है। ऐसे में इस दिन पूजा के दौरान तुलसी जी को शृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें। साथ ही तुलसी जी को हल्दी वाला दूध भी अर्पित करें।

 किस दिन है नवंबर का पहला प्रदोष व्रत?

Check Also

 किस दिन है नवंबर का पहला प्रदोष व्रत?

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान शिव की कृपा …