घर में सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से पहले एक बार जरूर जान लें ये खबर

जैसा की आप सभी जानते हैं जीवन में सफल होने के लिए मेहनत करना बेहद जरूरी है| लेकिन कभी-कभी मेहनत का फल नहीं मिलता इसलिए जीवन में सफलता हासिल करने के लिए ऊर्जावान होना बहुत जरूरी है| यदि आप ऊर्जा से भरपूर हैं आप स्वस्थ हैं तो सफलता आपके कदम चूमेगी| लेकिन कभी-कभी ग्रहों का दोष ऊर्जा के कारण निष्प्रभावी हो जाता है| ऐसे में यदि आप यह उपाय करते हैं तो आपको बहुत ज्यादा लाभ हो सकता है| तो आइए जानते हैं क्या है वह उपाय…
वास्तु शास्त्र के अनुसार 7 घोड़ों की एक तस्वीर सफलता और ताकत का प्रतीक होता है| विशेष रूप से सात घोड़े दौड़ते हुए व्यवसाय में प्रगति को दर्शाते हैं| ऐसे में सवाल उठता है कि सात घोड़े क्यों, आपको बता दें सात का अंक सार्वभौमिक है| आप सभी जानते हैं इंद्रधनुष खुशियों का प्रतीक है| जिसमें की सात रंग होते हैं और इसी तरह से सात फेरे, 7 जन्म, सप्त ऋषि आदि इसी तरह सात घोड़ों को सर्वोत्तम माना गया है| सात घोड़ों की तस्वीर को लगाने से व्यापार में भरपूर लाभ होता है| इसलिए ऑफिस में सात घोड़ों की तस्वीर अवश्य लगाएं| ध्यान रहे घोड़े दौड़ते ही मुद्रा में हो और घोड़ों की दौड़ती हुई तस्वीर दक्षिण दिशा में लगाई जाए|यदि आप तस्वीरे घर में लगाना चाहते हैं तो घर में भी दक्षिण दीवार पर घोड़ों की तस्वीर लगाएं| इस उपाय को करने से धन की कभी कमी नहीं आती है| लेकिन ध्यान रहे तस्वीर खरीदते समय घोड़ों का मुख प्रसंचित हो, सफेद घोड़े सकरात्मक उर्जा के प्रतीक होते हैं|ध्यान रह वे आक्रोश वाले ने हो, यदि आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो घर के उत्तर पश्चिम में घोड़ों के जोड़ी वाली मूर्ति रख सकते हैं|
एक बात और विशेष है यदि आप फटी हुई तस्वीरें या टूटी हुई मूर्ति घर में रखते हैं|तो ऐसी तस्वीरें घर में रखने से कलह, दरिद्रता जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है| ये उपाय करने से उर्जा प्रदान होगी| ध्यान रहे यह कार्य आपको ही करना है मात्र तस्वीरें लगा देने से वंचित लाभ नहीं प्राप्त होगा| लेकिन यह आपके कार्य को गति प्रदान करेंगा|आपको यह उपाय करने से महसूस होने लगेगा कि आपके प्रयासों को सफलता मिलने लगी है|
जानें वास्तु के अनुसार कहां और कैसा होना चाहिए आईना?
वास्तु टिप्स: ये हैं वो उपाय जिन्हें करने से हमेशा भरा रहेगा आपका पर्स

Check Also

 इस विधि से करें प्रदोष व्रत की पूजा

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन शिव जी की पूजा …