राशि अनुसार जाने होली के दिन कौन सा रंग रहेगा आपके लिए शुभ

 9 मार्च 2020 को पूर्णिमा सूर्योदय से रात्रि 11:18 तक है। अत : होलिका दहन सांय काल को प्रदोष के बाद 9:18 बज से रात्रि 11:18 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। इसके अगले दिन यानि की परेवा के दिन रंगों से होली खेलने की प्रथा है। होली के दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस दिन लोग होली खेलते हैं और एक- दूसरे के घर मेल- मिलाप करने जाते हैं। हालांकि इस दिन राशि अनुसार कौन रंग आपके लिए शुभ रहेगा, इसके बारे में यहां जानें।

मेष: इस राशि के लोगों को दोस्तों के बीच सामंजस्य बैठाना अच्छे से आता है। इस साल की होली पर इनका शुभ रंग लाल है। वहीं काले रंग से इन्हें सावधान रहना चाहिए, हो सके तो होली वाले दिन न पहनें।

वृष: इस राशि वाले आकर्षण का केंद्र होते हैं। इन्हें दो चीजों में बैलेंस बनाना अच्छे से आता है। इसलिए इस साल की होली में इनका शुभ रंग गुलाबी, आसमानी और नीला है।

मिथुन: मिथुन को सभी राशियों का राजा माना जाता है। इस राशि के लोग हमेशा किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में ही रहते हैं। इन्हें सेलिब्रेशन करना बहुत पसंद होता है। इस होली में इनका शुभ रंग हरा, चमकीला लाल और पीला है।

कैंसर: इस राशि के लोगों का नाता चंद्रमा से होता है। इन्हें भी परिवार के साथ सेलिब्रेशन करना पसंद है। इनका शुभ रंग सफेद और हल्का नीला है।

सिंह: सिंह राशि के लोगों में ऊर्जा व सौर्य देखा जाता है। इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। इनका शुभ रंग नारंगी है पर काले रंग से इन्हें परहेज करना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि वालों को अपने सामना और जिंदगी को एक सिस्टम से रखने व चलाए जाने के लिए जाना जाता है। इनकी अकसर अपने पुराने दोस्त या किसी ऐसे इंसान से मुलाकात होती रहती है जो काफी समय से इनसे नहीं मिले हैं। होली में इनका शुभ रंग पीला, भूरा और पीच है।

तुला: इस राशि के लोग शांति पसंद होते हैं। उन्हें होहल्ला समझ नहीं आता है। इनके अंदर धैर्य की क्वालिटी होती है। होली पर इनका शुभ रंग हल्का बैगनी, गाढ़ा बैगनी और नीला है। हो सके तो नीले रंग का इस्तेमाल या तो न करें या फिर कम ही करें।

वृश्चिक: इस राशि के लोगों को सेलिब्रेशन करना पसंद होता है। फिर जब बात हो त्योहार कि तो उन्हें ऐसे मौके पर तैयार होना भी बहुत पसंद होता है। इनका शुभ रंग हरा, पीला और गुलाबी है।

धनु: इस राशि के लोगों को होली के दिन बैगनी और गाढ़ा नीला रंग इस्तेमाल करना चाहिए। काले व लाला रंग से इन्हें उस दिन बच कर रहना चाहिए।

मकर: इस राशि के लोगों को होली पर ग्रे या काले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इनके लिए ये कलर लाभदायी रहेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि वाले हमेशा किसी भी चीज का फ्रेश स्टार्ट करते हैं और भूतकाल में हुई बातों को ज्यादा दिन तक याद नहीं रखते हैं। इनका शुभ रंग बैगनी, हरा और नीला है।

मीन: इस राशि वालों का शुभ रंग गहरा नीला, लाल, हरा और गुलाबी है।

शास्त्रोक्त विधि-विधान से करे होली की पूजा होगी सुख-समृद्धि की वर्षा
होलिका की विधि-विधान से करे पूजा संपन्न, होलिका दहन में इन चीजो को अग्नि में करे समर्पित

Check Also

नकारात्मकता दूर करने के लिए घर में लगाएं ये चीजें

वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु के नियमों …