झारखंड में एक ऐसा मंदिर है, जहां कि चट्टान को छूने से रिसता है पानी। साथ ही वहां भगवान राम और उनकी पत्नी देवी सीता के पद-चिन्ह दिखते हैं। ऐसा
अद्भुत मंदिर झारखंड की राजधानी रांची से 20 किलोमीटर दूर एडचोरो में पहाड़ी पर है।
मंदिर को लादा महादेव टंगरा के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है की अगर सच्चे दिल से महादेव टंगरा को छुआ जाये तो यहां से जल का रिसाव होने लगता है और मांगी हुई मुराद भी पूरी होती है।
इस मंदिर परिसर में कुछ पद चिन्ह भी दिखाई पड़ते हैं। एक पत्थर पर बने हुए इन पद चिन्हों को रामायण कालीन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यहां पर भगवान राम और उनकी पत्नी देवी सीता अपने वनवास के दौरान आए थे और ये पद चिन्ह उनके ही हैं। भक्त इन पद चिन्हों को छूकर भी मुरादे मांगते है।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।