30 दिसंबर 2020 का राशिफल: जानिए आज पंचांग और अपना राशिफल

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 मिनट तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान दान की पूर्णिमा।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिलेगा। उपहार या सम्मान का भी योग है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व भी पूर्ण होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन: आत्मबल में वृद्धि होगी, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग के प्रति उदासीनता कष्टकारी हो सकती है। शाही खर्चे से बचना होगाा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। उच्च महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिलेगा।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: रिश्तेदार महिला के कारण तनाव मिल सकता है, जबकि व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति भी सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

 

चाणक्य की ये बातें व्यक्ति बनाती हैं धनवान, पढ़ें चाणक्य नीति
साल 2021 में नए घर में हो रहे है शिफ्ट, तो जानिए गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

Check Also

सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें लड्डू गोपाल की पूजा

कई घरों में लड्डू गोपाल की सेवा और पूजा-अर्चना की जाती है। सुबह स्नान कराने …