स्वामी विवेकानंद के वचनों में छिपा है हर समस्या का समाधान

तिथि अनुसार 2 फरवरी दिन शुक्रवार यानी आज के दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। ऐसा कहा जाता है कि वे अपने विचार के माध्यम से एक निराश व्यक्ति को ऊर्जा से भर देते थे। इसलिए अगर आपको कभी जीवन में कुछ समझ न आए तो आपको स्वामी जी के वचनों को जरूर पढ़ना चाहिए।

स्वामी विवेकानंद ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के हित के लिए समर्पित कर दिया था। आज भी उनके विचार युवाओं को प्रेरित करने के साथ जीवन की सही राह दिखाते हैं। आज 2 फरवरी दिन शुक्रवार को उनकी जयंती मनाई जा रही है, ऐसे में आज हम उनके अनमोल वचनों को साझा करेंगे, जिनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।

स्वामी विवेकानंद के विचार

  • जो भी चीजें आपको शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से कमजोर बनाती हैं, उसे जहर समझकर अस्वीकार कर दें।
  • दिन में कम से कम एक बार अपने आप से बात करें, अन्यथा आप इस दुनिया के किसी महान व्यक्ति के साथ मुलाकात चूक सकते हैं।
  • जब तक आप स्वयं पर विश्वास नहीं करते तब तक आप ईश्वर पर विश्वास नहीं कर सकते।
  • कौन आपकी मदद कर रहा है, उन्हें मत भूलिए, जो आपसे प्यार करते हैं, उनसे नफरत मत करिए, जो आप पर विश्वास करते हैं उन्हें धोखा मत दीजिए।
  • आपको अंदर से बाहर तक बढ़ना होगा, कोई आपको सिखा नहीं सकता, कोई आपको आध्यात्मिक नहीं बना सकता, आपकी अपनी आत्मा के अलावा आपका कोई दूसरा शिक्षक नहीं है।
  • यदि हम ईश्वर को अपने हृदय में और प्रत्येक जीवित प्राणी में नहीं देख सकते, तो हम ईश्वर को खोजने कहां जा सकते हैं।
  • हम वही हैं जो हमें हमारे विचारों ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या सोचते हैं?
  • रिश्ते जिंदगी से ज्यादा अहम होते हैं, लेकिन उन रिश्तों में जान का होना भी जरूरी होता है।
  • उठें, जागें और तब तक न रुकें जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।
  • ब्रह्माण्ड की सभी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं, यह हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और रोते हैं कि अंधेरा है।
मौनी अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान
जाने क्यों भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से किया विवाह

Check Also

21 मई को मनाई जाएगी नरसिंह जयंती

नरसिंह श्री हरि के चौथे अवतार हैं और उनका जन्म ऋषि कश्यप और उनकी पत्नी …