बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 3 चीजों का भोग

बसंत पंचमी सनातन धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन पर भक्त ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा करते हैं। यह त्योहार माघ महीने में पड़ने वाले शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन मनाया जाता है। यह दिन बसंत ऋतु की शुरुआत का भी प्रतीक है। इस दिन साधक बुद्धि की देवी की प्रार्थना करते हैं। साथ ही उन्हें उनका प्रिय भोग चढ़ाकर प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

बसंत पंचमी पर लगाएं मां सरस्वती को इन चीजों का भोग

बेसन के लड्डू का भोग

बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगाना अच्छा माना जाता है, जो जातक इस दिन मां सरस्वती को लड्डू का भोग लगाते हैं, उन्हें करियर के क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही आय के नए मार्ग खुलते हैं। यह भोग भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है।

रबड़ी का भोग

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को केसर की रबड़ी का भोग भी लगाया जाता है। यह ज्ञान की देवी को प्रसन्न करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही जो लोग इस शुभ अवसर पर मां सरस्वती (Sarasvati Puja 2024) की विधि अनुसार पूजा करते हैं और उन्हें यह भोग अर्पित करते हैं, तो उनपर मां की कृपा सदैव बनी रहती है।

केसर की खीर का भोग

बसंत पंचमी के दिन माता मां सरस्वती को केसर की खीर का भोग जरूर लगाएं। केसर को शुभता और चावल को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप मां को यह भोग अर्पित करते हैं, तो आपको मनचाहे करियर की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है।

बसंत पंचमी पर करें इन मंत्रों का जाप
इस शुभ योग में लगेगी मौनी अमावस्या की डुबकी

Check Also

वैशाख पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान

सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां …