प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं ये भोग

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। हर महीने में दो प्रदोष व्रत की तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस माह का दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी, 2024 को रखा जाएगा। इस खास अवसर पर भगवान शिव के संग मां पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और साधक पर सदैव भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान देवों के देव महादेव को विशेष चीजों का भोग लगाने से भक्त के जीवन में खुशी और शांति का आगमन होता है और पूजा सफल होती है। चलिए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन महादेव को किन चीजों का भोग लगाना कल्याणकारी होता है।

भगवान शिव के भोग

-प्रदोष व्रत के दिन संध्याकाल में पूजा करने के बाद महादेव को प्रिय चीजों का भोग लगाएं। माना जाता है इससे भगवान प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में किसी तरह का कोई संकट नहीं आता है।

-इस दिन भगवान शिव को सूजी या आलू का हलवा का भोग लगाएं। मान्यता है कि हलवा का भोग लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा शांति बनी रहती है। साथ ही गृह क्लेश की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

-इसके अलावा प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ को शहद का भोग लगा सकते हैं। इससे ग्रह शांत होते हैं।

प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 21 फरवरी प्रात: 11 बजकर 27 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 22 फरवरी, 2024 दोपहर 01 बजकर 21 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में फरवरी महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी, 2024 दिन बुधवार को रखा जाएगा।

जया एकादशी व्रत पारण का समय जरूर रखें ध्यान
माघी पूर्णिमा पर करें अपनी राशि अनुसार दान

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …