कहीं विंड चाइम लगाते समय आप भी तो नहीं कर रहे गलती

लोग घरों में सजावट के लिए तरह-तरह की चीजें रखते हैं। आपने कई घरों में विंड चाइम लगा देखा होगा। वास्तु के अनुसार इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि कर सकता है। ऐसे में यदि आप विंड चाइम को घर में लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

ये है सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम को घर की पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना बेहतर माना जाता है। वहीं, अगर लकड़ी के विंड चाइम्स हैं, तो इसे घर के पूर्व और दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में विंड चाइम लगाने से आपको इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।

दूर होगा वास्तु दोष

कई लोग घर के मुख्य द्वार पर भी विंड चाइम लगाते हैं। इसके लिए हमेशा चार छड़ों वाली विंड चाइम चुननी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष खत्म हो सकता है। वहीं, अगर आप अपने ड्राइंग रूम का छह छड़ वाला विंड चाइम लगाते हैं तो इससे भी लाभ देखने को मिल सकते हैं।

मिल सकते हैं ये लाभ

वास्तु के  मुताबिक, विंड चाइम्स की आवाज  मानसिक शांति प्रदान कर सकती है। यह आवाज सदस्यों को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। लेकिन वहीं, इसे गलत दिशा में लगाने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।

ऑफिस में यहां लगाएं विंड चाइम

यदि आप अपने ऑफिस में भी विंड चाइम लगना चाहते हैं, तो इसे किसी दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि यहां विंड चाइम लगाने से उसे सीधी हवा मिलती है, जिससे वह बजता रहता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

किचन में कौन-सी चीज कहां रखनी चाहिए...
 अकाय और वामिका का मतलब है बहुत ही खास

Check Also

जानें, कैसे पड़ा बाबा बर्फानी की गुफा का नाम अमरनाथ?

हिंदुओं के लिए पवित्र तीर्थस्थल अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) है। धार्मिक मान्यता है कि …