यदि किसी व्यक्ति के घर में नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त हो जाए तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार इस चीजों को घर में रखकर नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।
लगाएं ये तस्वीर
सूर्य देव के साथ सात घोड़ों की तस्वीर को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस तस्वीर को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसके साथ ही लिविंग रूम में अपने परिवार की तस्वीर लगाने से रिश्तों में मजबूती आती है और सकारात्मकता भी बढ़ती है।
तुलसी का पौधा जरूर लगाएं
वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
जलाएं ये धूपबत्ती
घर से निगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप सुगंधित धूपबत्ती और अगरबत्ती जला सकते हैं। ऐसा करने से नींद भी अच्छी आती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। चंदन या लोबान की धूप का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा माना जाता है।
घोड़े की नाल है शुभ
घोड़े की नाल को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप अपने घर में घोड़े की नाल लगाते हैं, तो इससे सभी प्रकार की नकारात्मकता आपके घर से दूर बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घोड़े की नाल को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। काले घोड़े की नाल लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Shree Ayodhya ji Shradhalu Seva Sansthan राम धाम दा पुरी सुहावन। लोक समस्त विदित अति पावन ।।