होलिका दहन के दिन अवश्य करें ये उपाय

 होली का पर्व रंगों और उत्साह से भरा होता है। इसका इंतजार लोग बेसब्री के साथ करते हैं। यह पर्व हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में जब यह पर्व इतने करीब है, तो इस दिन से जुड़े कुछ अचूक उपायों को जानते हैं, जो बेहद कारगर हैं। इस साल होली 25 मार्च, 2024 को मनाई जाएगी। वहीं, एक दिन पहले यानी 24 मार्च को होलिका दहन मनाया जाएगा।

होलिका दहन के चमत्कारी उपाय

लौंग का उपाय

होलिका दहन के दिन उसकी अग्नि में 5 लौंग और कपूर डालें। ऐसा करने से आपको मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही जिस वजह से आप लंबे समय से परेशान थे उन चीजों से आपको मुक्ति मिलेगी। ऐसे में इस दिन यह उपाय अवश्य करें।

 सूखे नारियल का उपाय

होलिका दहन के दिन अपने ऊपर से सूखे नारियल को 7 बार घुमाएं और उसे अग्नि में डाल दें। इस उपाय को करने से आपकी सभी नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी। साथ ही आपके जीवन से मुश्किलों का अंत होगा।

मां लक्ष्मी की विशेष पूजा

होलिका दहन के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में सुबह उठकर देवी लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करें। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा दें। असहाय लोगों की मदद अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी। साथ ही घर में बरकत बनी रहेगी।

शरीर पर लगाएं यह उबटन

होलिका दहन के दिन शरीर पर काली सरसों या फिर बेसन का उबटन बनाकर अवश्य लगाएं। इसके बाद उसे छुड़ा लें और फिर अग्नि में जाकर डाल दें। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन उबटन लगाने से शारीरिक रोगों और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
शिवलिंग पर चढ़ाएं राशि अनुसार ये चीजें...

Check Also

 धन और वैभव के लिए करें इस ग्रह को प्रसन्न

शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि …